फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, छह लोग घायल

सदर कोतवाली के ईदगाह के पास इंस्टाग्राम पर मैसेजों के आदान-प्रदान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पिता-पुत्रों सहित छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।शहर के ईदगाह निवासी जितेंद्र यादव के पुत्रों प्रिंस यादव (18) और दिव्यांश यादव (17) का गौरा देवी निवासी बाबूलाल भुर्जी के पुत्रों संदीप (28) और विजय (18) से इंस्टाग्राम में मैसेज के आदान प्रदान को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद प्रिंस और उसका भाई दिव्यांश कार में सवार होकर गौरा देवी पहुंच गए। दूसरा पक्ष भी मौके पर मौजूद था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चटकने लगे। जिसमें प्रिंस, दिव्यांश और इनके पिता जितेंद्र दूसरे पक्ष के संदीप, विजय और इनके पिता बाबूलाल घायल हो गए। सदर कोतवाल पवन पटेल ने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली, अगर शिकायत की गई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें