फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच लोग घायल

शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jun 2025 02:25 PM IST

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव में शादी कार्यक्रम के बाद रविवार रात बरातियों को लेकर लौट रही वैन कानपुर सागर हाईवे पर नरायनपुर के निकट डंपर में जा घुसी। इससे वैन सवार दूल्हे के फुफेरे भाई व मामा की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना के चलते शादी वाले घर में मातम छा गया। जालौन जनपद के द्वरकापुरी निवासी राम विशाल पाल के बेटे हरिश्चंद्र की रविवार रात सुमेरपुर के देवगांव निवासी प्रहलाद पाल के घर आई। ग्रामीणों के अनुसार जयमाला कार्यक्रम के बाद ईको वैन कुछ बरातियों को लेकर लौट गई। तभी रात करीब 12:30 बजे हाईवे पर नरायणपुर के निकट शिवाय होटल के सामने तेज रफ्तार वैन आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इससे इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें