फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

राठ मार्ग पर गुंदेला मोड़ के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे की वजह युवकों का ट्राला को ओवरटेक करना बताया है। चारों युवक एक ही बाइक से खेतों पर जानवर भगाने गए थे। लौटते वक्त एक ट्राला को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई थी। तभी पीछे से आ रहे ट्राला से कुचल जाने से दो की मौके पर मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए थे। बुधवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो साथियों शरद व पपली उर्फ कृष्ण कुमार (16) निवासी एेंझी की मौत के बाद बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें