राठ क्षेत्र के टूंका गांव में चल रहे मेले में एक व्यक्ति के कुंए में गिरने की खबर से अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंचे। चार घंटे से चल रहे रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। टूंका गांव में पहाड़ पर हजरत मुर्तजा अली की मजार है। प्रतिवर्ष उर्स व मेले का आयोजन होता है। इसमें क्षेत्र से भारी भीड़ जुटती है।