मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी में पति पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने तमंचे से गोली मार पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको लहूलुहान हालत में बांदा अस्पताल ले जाया गया, जहां पूनम जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। एक दिन पहले ही पति सूरत से लौटा था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू दी है।