फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर बाजार में 18 तक मिलेंगी हाथों से निर्मित राखियां, 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सजाए स्टॉल

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर के माध्यम से मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिला स्तरीय राखी उत्सव मनाया। इसमें सभी विकास खंडों से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बने समूहों से करीब 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने हाथों से निर्मित राखियां एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। यह प्रदर्शनी अब 18 अगस्त तक चलाई जाएगी। इसमें महिलाओं ने अपने हाथों से रंग बिरंगी राखियां बनाई हैं। सबसे खास बात यह है कि कई महिलाओं ने फूलों के रस से इन राखियों को रंग चढ़ाया है जिससे इन राखियों में महक भी आ रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर वर्ष राखी उत्सव मनाती है तथा माह पहले ही अपने घरों में राखियों को तैयार करने का कार्य शुरू कर देती हैं। महिलाएं अपने साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं। जिला मिशन प्रबंधक अस्मिता ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बाजार में बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें