शहर के हमीरपुर-कालपी मार्ग पर रात नौ बजे नो इंट्री खुलने पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्रों को रौंद दिया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। पिता को घायल अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। शव करीब 15 मीटर तक घिसट गए। डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया है। जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम विजय शंकर तिवारी, एएसपी मनोज कुमार गुुप्ता और सीओ राजेश कमल ने घटना की जानकारी ली। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।