फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को युवती ने पीटा, 15 सेकेंड में नौ बार मारी चप्पल

युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने युवक को नौ बार चप्पल मारी। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कस्बा मुस्करा के महोबा रोड पर सोमवार की सुबह 9:30 बजे एक मनचले युवक को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर मनचले की तलाश कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम जनपद बांदा निवासी शिव कुमार बताया है। कहाकि वह कस्बा में बर्फ का गोला बेचने काम करता है। दो दिन पहले उसके ठेला पर कुछ लड़के खड़े थे। उन्होंने वहां से गुजर रही लड़की को देखकर छींटाकशी की थी। जिसका उसने विरोध भी किया था। सोमवार की सुबह वह जब बर्फ लेने के लिए महोबा रोड जा रहा था तभी जीआईसी के पास छात्राओं के परिजनों न (मां, दादी और उसकी बहन) ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने कहा कि छेड़खानी के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें