बस स्टैंड में जगह की कमी और आड़ी-तिरछी बसें खड़ी होने से जाम लगा रहा। बुधवार को 2:15 बजे से 3 बजे तक जाम खुलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। राहगीर दीपक चक्रवर्ती और संदीप ने बताया कि बसों की वजह से रोजाना जाम लग जाता है। वर्कशाप कुछेछा शिफ्ट होने पर ही जाम से निजात मिल सकती है। जाम में स्कूली छात्र-छात्राएं और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। बस स्टैंड से लेकर तहसील तिराहा वही पुलिस ऑफिस से लेकर किंगरोड तक वाहनों कि लंबी कतार लगी नजर आई। ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही धर्मेंद्र कुमार व आसिम ने जाम खुलवाया। यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव ने बताया कि बसों को सड़क पर खड़ा करने और बैक करते समय जाम की स्थिति बन जाती है।