हमीरपुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमे बताया कि एक ओर जहां यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तीओं के परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो जाते हैं। यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया और कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया। कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी पुलिस भर्ती व समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराए। कहा कि पेपर लीक करने वाले सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एक माह के भीतर कराई जाए।