त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा कि इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। बता दें कि योगी ने त्रिपुरा में सात रैलियां की थीं। जानकारों के अनुसार त्रिपुरा के वोटरों को रिझाने में योगी के इलेक्शन कैंपेन ने अहम भूमिक निभाई है।