भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व महिला कार्यकर्ता के वायरल वीडियो के मामले में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार की रात जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दिया है साथ ही वीडियो लीक मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो वायरल कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।