फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्री श्याम की शोभायात्रा में श्याम धुन पर थिरके श्रद्धालु

श्री खाटू श्याम महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम परिवार धानेपुर के तत्वावधान में रविवार को गाजे-बाजे व अबीर - गुलाल के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु निशान लेकर कार्यक्रम स्थल मां काली मंदिर से निकलकर ब्लॉक तिराहे से चौक बाजार होते हुए बेलवार पुरवा तक गए। संघ परिवार एवं श्याम भक्तों ने जगह-जगह श्रृद्धालुओं पर पुष्प वर्षा व पानी का वितरण किया। शोभायात्रा यहां से वापस होकर नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए आयोजन स्थल तक गई। शोभायात्रा के दौरान बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे निशान शोभायात्रा के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में पुष्प की वर्षा की। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशाशन तैनात रही। इस दौरान श्यामबाबू, अतुल कौशल, बजरंगी, उमापति, राधेकृष्ण, गोपाल, श्रवण गुप्त, नंदलाल, प्रेम लोहिया, रामकुमार मोदनवाल सहित सैकड़ों श्रृद्धालु यात्रा में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें