फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहुल गांधी पर बृजभूषण ने बोला हमला, कहा- उनकी भाषा जिहादियों जैसी है

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निशाने पर एक बार फिर राहुल गांधी आ गये हैं। वोट चोरी को लेकर बम फोड़ने के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी कर रहे हैं। यह संसदीय भाषा नहीं है, उनको अगर कोई दिक्कत है,कोई उन्होंने घोटाला पकड़ रखा है। कोई चीज उनके पास है तो उनका कहना चाहिए कि हम चर्चा करेंगे। आप उसकी चर्चा संसद में कर सकते हैं, उसकी चर्चा आप मीडिया से कर सकते हैं। उसकी चर्चा को लेकर के आप सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन यह जिहादी मानसिकता है। कभी सर तन से जुदा करने की बात करेंगे, अब बम फोड़ने वाली भाषा क्या है। यह एकदम तालिबानी मानसिकता है। इससे यह साबित होता है कि राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं है। वह अपनी भाषा का इस्तेमाल सोच समझकर नहीं करते हैं। लोकतंत्र में भाषा की एक मर्यादा होती है, जो राहुल गांधी के पास बिल्कुल नहीं है। राहुल गांधी के बम फोड़ने की भाषा को लेकर कहा कि यह जिहादियों की भाषा है यह आतंकवादियों की भाषा है। उनको यह कहना चाहिए कि हम सुप्रीम कोर्ट में ले जाकर के रखेंगे। जनता के बीच में ले जाकर के रखेंगे चर्चा करना चाहते हैं। जनता से संवाद करना चाहते हैं। इसके बाद पूर्व सांसद ने इटियाथोक में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें