फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पटाखा दगाने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

गोंडा जिले की कोतवाली देहात के बेसियाचैन ग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह पटाखा दागने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बेसियाचैन ग्राम के निवासी 17 वर्षीय बंशी बृहस्पतिवार को गेहूं की पिसाई कराने आटा की चक्की पर जा रहा था। रास्ते में गांव के चौराहे के पास एक दर्जन लोग घेर कर मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर उसके पिता जगदंबा, बाबा राम तेज, चाचा 40 वर्षीय बजरंगी और चाची 35 वर्षीय माया देवी बचाने पहुंची। आरोपियों ने बचाने पहुंचे लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां पर 70 वर्षीय रामतेज की मौत हो गई। बजरंगी ने बताया कि दिवाली की रात रक्षाराम का नाती कुट्टू पटाखा दाग रहा था। पटाखा दागते समय वह भोला के ऊपर पड़ गया था। जिसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी बाद में दोनों पक्षों में पंचायत भी की गई थी। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी, जिसमें से एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें