फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पासपोर्ट और अनुभव है तो सऊदी अरब में नौकरी का मौका, 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक हर माह होगा वेतन

विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पासपोर्ट और संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सऊदी अरब में नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया गया है। देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया क्रिएटिव एंटरप्राइजेज एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही है। सऊदी अरब में 500 कुशल श्रमिकों की भर्ती की जाएगी। इसमें यांत्रिक फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन, यांत्रिक तकनीशियन, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, पाइप फैब्रिकेटर और वेल्डर सहायक पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट और संबंधित कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें