यूपी के गोंडा में मां और 11 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मां के सामने ही बेटे को ट्रक ने कुचल दिया। चिल्लाती हुई मां दौड़ी तो पीछे आ रहे एक डंपर ने उसे भी रौंद दिया। हादसा शुक्रवार रात 12:30 बजे महिला के मायके में घर के सामने हुआ। महिला, पति और बच्चे के साथ मां की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। रात को वापस ससुराल लौटने की तैयारी कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक और डंपर के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए।नाराज परिजन ने शवों को बीच सड़क पर रखकर रोड जाम कर दी।