फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय विदेश बोले- देश की इमेज को नुकसान पहुंचा रही है कांग्रेस, उनके नेता की नजर पीएम पद पर

गोंडा जिले के मनकापुर में शुक्रवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भारत-जापान शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस की आलोचना को लेकर खुलकर बात की। कहा कि कांग्रेस का नजरिया बहुत सीमित हो गया है। उनकी पार्टी के नेता का ध्यान सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी को लेकर है। इसको लेकर वह संसद नहीं चलने देते हैं। तरह-तरह के बयान देकर देश की इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं। यह गलत है। बिहार में पीएम की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि ऐसी स्तरहीन गतिविधियों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। देश की जनता समय आने पर वोट के रूप में इसका सही जवाब देगी। टैरिफ विवाद पर कहा कि दुनिया की परिस्थितियां लगातार बदल रही है। व्यापार के क्षेत्र में भी आयात-निर्यात और कारोबारी माहौल में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है। ऐसे छोटे-मोटे तूफानों से हमारी अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किट का भी वितरण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें