फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जम्मू में रह रहे अपनों के कुशलक्षेम की आस में परिजनों की गुजरी रात, सैनिक के परिजन बोले- बेटे पर गर्व है

सीमा पर तनाव के बीच गोंडा के भदुआ तरहर गांव के लोग बृहस्पतिवार की रात जागते रहे। वजह, इस गांव के करीब 50 लोग जम्मू में रहकर रोजगार करते हैं। पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले की नापाक कोशिश की खबर यहां आते ही परिजनों के चेहरों के भाव बदल गए। यहां पर रह रहे परिजन अपनों का कुशल क्षेम जानने में लग गए। पूरी रात लोग जागते रहे। गांव के अशोक का कहना है कि वह खुद जम्मू रहते थे। करीब दस दस दिन पहले आए हैं। जम्मू में उनकी बहू, बेटी व अन्य परिजन रह रहे हैं। जब से वहां का हालात सुना है, पूरी रात नींद नहीं आई। राहुल का कहना है कि रात कब गुजर गई। पता ही नहीं चला। परिजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बिजली गुल थी। रह-रहकर धमाकों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। सब अपने घरों में कैद है। गोविंद का भी यही हाल था। वह भी अपने परिजनों का कुशलक्षेम जानने में परेशान थे। सैनिक के परिजन बोले-हमें अपने बेटे पर है गर्व नवाबगंज विकासखंड के टिकरी गांव के रहने वाले भारतीय सेना के सैनिक शक्ति सिंह के पिता पेशकार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे जवानों का टक्कर लेना पाकिस्तान के बस की बात नही है। बृहस्पतिवार की रात पठानकोट एयरबेस पर जब मिसाइल हमले का नाकाम प्रयास पाकिस्तान ने किया, उस वक्त गोंडा का लाल शक्ति अपनी बहन से मोबाइल पर बात कर रहा था। पेशकार सिंह ने कहा कि हमारा बेटा देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे, उनकी यही कामना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें