फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Gonda: वायरल वीडियो मामले से सियासी सरगर्मी बढ़ी , महिला ने लगाया बदनाम करने का आरोप

ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 03:13 PM IST

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है। कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो कैसे लीक हुआ, किसने वायरल किया। इन तमाम सवालों को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद कई सारे सवाल फिजां में तैर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष व एक महिला का कार्यालय की सीढ़ी का 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की। वहीं, वीडियो में दिखने वाली महिला भी खुलकर सामने आ गई है। उसने बदनाम करने की साजिश रचने की बात कहते हुए छपिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज बाहर कैसे आया। इसमें कौन-कौन लोग शामिल है साथ ही महिला व जिलाध्ध्यक्ष के दावों की भी पुलिस जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें