राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर गत दिनों हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा। जिसमें करणी सेना पर प्रतिबंध लगाने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।