पहाड़ों में बारिश के कारण अलग-अलग बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 105.770 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, नदी में एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। नवाबगंज में ढेमवा घाट मार्ग पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।