फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में प्रसव विंग शुरू, गर्भवतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Akash Dwivedi Updated Tue, 23 Jun 2026 04:53 PM IST

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वार्ड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सांसद गोंडा व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रसव विंग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन से मरीजों को बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. बीना सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्साधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान, डॉ. अनिल वर्मा, दीक्षा द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें