फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में पूरी तरह निशुल्क है रोजगार मेला, पैसा मांगने पर करें शिकायत

Akash Dwivedi Updated Wed, 13 May 2026 03:50 PM IST

देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। यदि कोई भी व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उसकी तत्काल शिकायत करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी, अभ्यर्थी एवं कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें