पीएसी लाइन में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में जवानों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर कठिन एवं आकर्षक योग मुद्राओं का विशेष प्रदर्शन की तैयारी की। योग कक्षा में शामिल जवान अनुशासन, एकाग्रता और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली का संदेश देते हुए प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।