अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोक दिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने और मुलाकात करने के उद्देश्य से आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। यहां बैरियर के पास उन्हें रोक दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने मौके पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और मुकदमे वापस लेने की मांग दोहराई। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।