फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा, गाजे-बाजे के साथ गूंजा शहर

खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भक्तिमय माहौल में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी तक पहुंची। वहीं दूसरी यात्रा चौक बाजार के पीपल चौराहे से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुलिस चौकी पर पहुंची। दोनों यात्राएं अंत में श्री श्याम मंदिर पहुंचीं, जहां भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में धार्मिक उमंग का माहौल छा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें