फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा में एसआईआर को लेकर प्रशासन सख्त, होगी कार्रवाई

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 04:51 PM IST

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कड़ा रुख अख़्तियार किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि एसआईआर (SIR) फॉर्म के वितरण और उसके शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगी। समयसीमा में कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने पाया कि कुछ तहसीलों और इकाइयों में एसआईआर फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन की गति बेहद धीमी है। इस पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य शीर्ष प्राथमिकता में पूरा किए जाएं। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की सुस्ती लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें