अचानक मौसम में बदलाव के कारण शुक्रवार की दोपहर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। गन्ना व धान की फसलों को इससे काफी फायदा हुआ। अपेक्षा के अनुरूप बारिश न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।