फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा: गो-पालक किसानों को मिलेगा अनुदान पर बायोगैस प्लांट

उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर गो पालन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं से गाय लेने वाले किसानों को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। बताया कि गोपालक किसानों को अनुदान पर बायोगैस प्लांट दिया जाएगा जिससे किसानों के गैस का खर्चा बचेगा। गोबर व गोमूत्र से तैयार की गई खाद खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाएगी। गोमूत्र में यूरिया से अधिक उत्पादक क्षमता होती है। इससे गोपालन के कई फायदे किसानों को मिलेंगे। सबसे पहले जैविक तरीके से उत्पादित फसल के सेवन से बीमारियों का खतरा कम होगा। बायौगैस प्लांट से गैस का खर्चा बचेगा और गाय के शुद्ध दूध व घी के सेवन का फायदा मिलेगा। जब किसानों को गाय पालने के फायदे समझ में आ जाएंगे तो सड़क पर घूमने वाले गोवंशों से लोगों को निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें