फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा: एसआईआर को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मतदाताओं को करेंगे जागरूक

भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बिहार से लेकर एसआइआर के मुद्दे पर बात की। अपनी रणनीति पर चर्चा की। कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार है। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। कहा कि एसआईआर निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्य है। यह 2003 के बेस के आधार पर निर्वाचन आयोग कर रहा है। इसमें सही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना आवश्यक है। गोंडा में रिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कहा कि बिहार चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष की तैनाती कर दी जाएगी। इससे पहले गांधी पार्क में उन्होंने रन फार यूनिटी के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें