कोतवाली नगर क्षेत्र के पोर्टरगंज कस्बे में बंद कमरे के भीतर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान अनमोल चौबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन से कमरे में पड़ा था और सड़ने लगा था। अनमोल चौबे के पिता लेखपाल पद से सेवानिवृत्त बताए जाते हैं। परिवार ने कुछ साल पहले पोर्टरगंज में मकान खरीदा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।