गोंडा जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आए आंधी-तूफान ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल दिखा और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली।