फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आशीष पटेल बोले- अखिलेश यादव अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति बन गए हैं

प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव दूसरों को अफवाह फैलाने वाला कहते-कहते खुद अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उनके अंदर निराशा है कि 2027 में क्या होगा। यही निराशा अफवाह के रूप में बाहर निकल रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उनके दावे का आधार क्या है और ऐसा कौन सा वीआईपी सूत्र है, जो उन्हें यह जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है अखिलेश यादव धीरे-धीरे परेशानी की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में भी अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने का दावा कर चुके हैं। अब उनके सामने खुद एक बड़ा लक्ष्य है कि वह अपनी बात को सिद्ध करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एनडीए के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। आजम खां की यूनिवर्सिटी समेत कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव के सवालों पर मंत्री ने कहा कि आजम खां के मामले में सरकार निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। यदि कहीं अवैध काम हुआ है तो सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें