सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकोशोत्सव लेकर सोमवार की शाम को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मालवीयनगर से पुरानी सब्जी मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर शोभायात्रा फिर से गुरुद्वारे पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान सिख युवाओं ने पारंपरिक शस्त्र कला गतका के रोमांचक व साहसिक प्रदर्शन किए।