मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को शहर के रायल पैराडाइज मैरिज हॉल में 526 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में 480 हिंदू और 46 मुस्लिम जोड़ों ने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अनिता गौतम, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं गोंडा सांसद के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।