फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 20 किमी दूर से चार दिन तक लगाई दौड़, फिर भी खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

गोंडा। शहर के आईटीआई मैदान में एलपीजी गैस के लिए लग रही लंबी कतारें लोगों की परेशानी बयां कर रही हैं। 20 किलोमीटर दूर गांवों से आकर भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। पतिसा निवासी धर्मेंद्र सैनी की आंखों में थकान और बेबसी साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार आकर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उनका गांव यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर है, फिर भी उम्मीद में रोज सफर तय कर रहे हैं। वहीं चिलबिला खत्तीपुर के शिवकुमार ने बताया कि 17 और 18 मार्च को भी लाइन में लगे थे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक लोड नहीं पहुंचा। इंतजार करते-करते दिन बीत जाता है, लेकिन हाथ खाली ही रह जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें