फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 193 जोड़ों का सामूहिक विवाह, नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद

गोंडा। विधानसभा गौरा क्षेत्र के घारीघाट स्थित हकीकुल्ला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 193 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रभात कुमार वर्मा शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत प्रतिनिधि नीरज पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यूपी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें