फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर गोंडा में सर्वधर्म समभाव की गूंज

यूपी के गोंडा में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर एलबीएस महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। इस दौरान गीता, कुरान, बाइबल और गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओ ने सहभागिता की। जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। एलबीएस प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें