फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर बृजभूषण शरण सिंह को तोहफे में मिला ढाई करोड़ का घोड़ा

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उपहारों की खूब वर्षा हुई। उन्हें ढाई करोड़ का थरोब्रेड प्रजाति का एक विदेशी घोड़ा उपहार में मिला है। यह तीन दिन पूर्व ही लंदन से भारत पहुंचा था। इसने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई इनाम जीते हैं। यह घोड़ा हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रवि चौहान और उनकी पत्नी संगीता चौहान ने दिया है। इसके अलावा थाई बाक्सिंग की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आराधना सोलंकी ने उन्हें सोने की चेन भेंट की। हरियाणा से आए भाई-बहनों ने उन्हें गिफ्ट में जैकेट भेंट की। इस मौके पर रवि चौहान ने कहा वह लोग हरियाणा के रविंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री के घर के सामने उनका घर है। वहीं नेताजी से हमारी मुलाकात होती रहती है। हमारी पत्नी के घोड़े भी वहीं रखे हैं। दिल्ली में हमारे पास 100 घोड़े हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी का घोड़ों के प्रति प्यार, सम्मान और इज्जत देखकर हमने सोचा कि जन्मदिन पर उन्हें एक घोड़ा भेंट करके सम्मानित किया जाए। हमारी पत्नी ने सलाह दी कि यह घोड़ा नेताजी को दिया जाए। घोड़ा शक्ति का प्रतीक होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें