समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि यह समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग है, जितने भी शोषित हैं, दलित हैं, पिछड़े है, इनको आरक्षण मिलना चाहिए। यह तो समाजवादी पार्टी की बहुत पुरानी मांग है। भाजपा ने दबाव में जनगणना करवाने की घोषणा की है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे लोग हैं, यह हमेशा झूठ बोलते हैं। जनता को धोखा देते हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर के शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रही है। जब जब देश पर इस तरीके से आतंकवादियों ने हमला किया है तब तब समाजवादी पार्टी ने देश का साथ दिया है। सबसे पहले तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को आतंकवाद पर कार्रवाई करना चाहिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को करणी सेना द्वारा दी जा रही धमकी को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया और करनी सेना को आतंकवादी बताते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को एक्शन लेना चाहिए। लोकसभा में जब बहस होती है तो अपने-अपने विचार रखने के सबको अधिकार है जब वहां पर सब बात हो चुकी तो देखिए आतंकवादियों से यह लोग कम नहीं है। इस तरीके से किसी राज्यसभा सदस्य को कहते हैं हम इनको मार देंगे तो यह आतंकवाद से कम थोड़े हैं। जब राज्यसभा का मामला था वहां पर वह मामला खत्म हो गया फिर क्या बच रहा है। करणी सेना को पीछे से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।