गोंडा जिले के इटियाथोक के विश्रामपुर बरेली गांव में खेत में आम के पेड़ के नीचे 22 वर्षीय शकीना का शव रविवार की रात मिला है। उसके गले पर कटे का निशान है। परिजनों ने गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता मोहर्रम अली ने बताया कि बेटी शकीना मायके में ही दमाद नसीम निवासी सूरलालपुरवा श्रीदत्तगंज बलरामपुर के साथ रहती थी। एक माह पहले दामाद हैदराबाद से घर वापस आया था तभी से वह घर पर ही रह रहा था। रविवार की रात घर से कुछ दूरी पर खेत में आम के पेड़ के नीचे उसका शव मिला है। उसने हत्या की आशंका जताई है। एसओ शेषमणि पांडेय ने बताया कि गले पर धारदार हथियार से कटे का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।