अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के नाम व्यापार किया जा रहा है। निजी स्कूल प्रतिवर्ष फीस में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। किताब, ड्रेस आदि के नाम पर भारी भरकम बोझ अभिभावकों पर डाला जा रहा है। मजबूरी में अभिभावक कुछ बोल नहीं पाते और निजी स्कूलों के संचालक लोगों का शोषण कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं पर ट्यूशन और कोचिंग का भी दबाव बनाया जाता है। कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं। नीरज सिंह, नील ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, रामनरेश पांडेय, आलोक सिन्हा, अमित मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, संतोषी सिंह उपस्थित रहे।