फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने को उमड़े लोग, रोडवेज बसें फुल

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान व मेला देखने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज डिपो परिसर खचाखच भरा रहा। गोंडा से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली बसें एकदम से फुल चल रही हैं। उसमें बैठने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। व्यवस्था संभालने में रोडवेज के कर्मी पूरे दिन लगे रहे। यही नहीं, करीब 100 से अधिक निजी वाहन से 12 हजार तीर्थ यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। गोंडा डिपो के बेड़े में 109 बसें हैं। वहीं, महाकुंभ मेला को लेकर 200 और बसें डिपो से अटैच की गई हैं। जो लगातार गोंडा से प्रयागराज और प्रयागराज से गोंडा चलाई जा रही हैं। प्रयागराज मेला को लेकर यहां से कई बसें पूर्व से चलाई जा रही हैं। सोमवार की दोपहर दो बजे तक 25 बसें रवाना की जा चुकी थीं। इसके बाद भी रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों से लोग टेंपो, ई रिक्शा व अन्य साधनों से रोडवेज पहुंचते रहे। सिर पर गठरी रखकर लोग स्नान के लिए प्रयागराज जाने को उत्साहित रहे। जिससे पूरे परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाली बसें फुल रहीं। रोडवेज के कर्मी अनाउंस करके बसों को सही स्थान पर खड़ा करने और यात्रियों को सुविधा के अनुसार बैठाने के लिए प्रयास करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें