आधार कार्ड सेंटर पर आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डाक विभाग ने पहल करते हुए अब गोंडा व बलरामपुर डाकघर में तीन-तीन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गोंडा मंडल की डाक अधीक्षक किरन सिंह ने बताया कि काउंटर बढ़ाए जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।