फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: यौन उत्पीड़न के आरोप राजनीति से प्रेरित थे : बृजभूषण

गोंडा: महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते सम्मान समारोह' में अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यदि वह झुक जाते तो मामला समाप्त हो जाता, लेकिन उनके चरित्र का कत्ल हो जाता। उन्होंने कहा कि पहलवानों से जुड़ा मामला केवल 'गुड टच' और 'बैड टच' तक सीमित था। पदक पहनाने के दौरान हुए स्पर्श को आधार बनाकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। इससे पहले चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद वह विशाल काफिले के साथ नंदिनी नगर पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। समारोह में हजारों समर्थक, जनप्रतिनिधि और संत मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें