फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: नौ माह की तपस्या रंग लाई, वर्दी पहनते ही छलक पड़े जज्बात

नौ महीनों की कड़ी ट्रेनिंग, अनुशासन और समर्पण के बाद रविवार को 497 नवप्रशिक्षित पुलिसकर्मियों ने गर्व के साथ देश सेवा की शपथ ली। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में अनुशासन, एकरूपता और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। कदमताल और सलामी के बीच हर चेहरा गर्व और आत्मविश्वास से दमक रहा था। इस अवसर पर परिजनों की मौजूदगी ने माहौल को और भावुक बना दिया। अपने बेटों को वर्दी में देख कई मां-बाप की आंखें नम हो गईं। अंबेडकर नगर के आशीष गुप्ता की मां के लिए यह पल खास तौर पर भावुक रहा। पांच साल पहले पिता के निधन के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में बेटे का पालन-पोषण किया। बेटे को वर्दी में देख उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें