फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ दौड़ी पुलिस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को गोंडा पुलिस ने “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश दिया। दौड़ का शुभारंभ पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया गया, जो कचहरी, अंबेडकर चौराहा और एनसीसी कार्यालय होते हुए यातायात कार्यालय पर समाप्त हुई। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से मिशन शक्ति अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की। अभियान के तहत जिले में एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में लगातार निगरानी की जा रही है। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें