फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में नदी में डूब रहे बुजुर्ग के लिए देवदूत बना डायल 112 का सिपाही

गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के बगुलही पुल के पास शनिवार को बिसुही नदी में डूब रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान डायल 112 के सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली। सिपाही के साहस और पुलिस टीम की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। महेशभारी गांव के मजरा बढ़ई पुरवा निवासी रामखेलावन शनिवार को बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में डूबने लगे। उन्हें नदी में डूबता देख राम भवन वर्मा ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 5643 के सिपाही हृदयेश यादव और चालक राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर देख सिपाही हृदयेश यादव बिना देर किए नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने रामखेलावन को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें