फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन

गोंडा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वेंकटाचार्य क्लब में मेगा/वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोंडा के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां आमजन को विधिक सहायता, परामर्श तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी अपर जिला जज दानिश हसनैन, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में लाभार्थियों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही, जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें